बड़ी खबर: बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश!

बड़ी खबर: बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश!

दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार — हथियार के बल पर लूट, अपहरण और वाहन चोरी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़

(Real Report24 News | गोपालगंज/सिवान/कोरबा)

बिहार STF को एक बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में अन्तर्राज्यीय वाहन लूट और अपराध गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आशीष राय उर्फ प्रिंस और भानुप्रताप सिंह उर्फ राजीव के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को बिहार STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर वांछित अपराधी आशीष राय उर्फ प्रिंस (निवासी – खलवा, वार्ड नं. 03, थाना नौतन, जिला सिवान) को धर दबोचा। यह वही अपराधी है जो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना कांड संख्या 100/25 में वांछित था।

गिरफ्तार आरोपी आशीष राय की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी और गिरोह के एक अन्य सदस्य भानुप्रताप सिंह उर्फ राजीव (निवासी – छजवा, थाना आंदर, जिला सिवान) को सिसवन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आश्चर्यजनक रूप से भानुप्रताप सिंह सरकारी स्कूल में मुंशी के पद पर कार्यरत था।

इस संबंध में सिसवन थाना कांड संख्या 365/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह अन्तर्राज्यीय स्तर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीद-बिक्री और लूट की वारदातों में संलिप्त था।

📅 घटना की पृष्ठभूमि:
दिनांक 04 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। इसी मामले में बांगो थाना कांड संख्या 100/25 दर्ज की गई थी।

🔍 बरामद सामान:

बुलेट मोटरसाइकिल – 01

मोबाइल फोन – 05


🔴 अपराधी का इतिहास:
गिरफ्तार आशीष राय उर्फ प्रिंस के खिलाफ बिहार और दिल्ली में अपहरण, लूट और डकैती सहित 6 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

बिहार STF की यह कार्रवाई न केवल अन्तर्राज्यीय अपराधों पर बड़ी चोट है, बल्कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय का भी उदाहरण पेश करती है।

📡 Real Report24 News की रिपोर्ट
आप जुड़े रहिए बिहार की हर बड़ी खबर के लिए – सटीक, निष्पक्ष और तेज़ रिपोर्टिंग के साथ।